देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में वर्षा ऋतु तथा कानून व्यवस्था की स्थिती के लिहाज से जनपद में पुलिस बल की भारी कमी के दृष्टिगत कांवड मेला ड्यूटी हेतु ऋषिकेश, रायवाला तथा जनपद हरिद्वार को रवाना किये गये पुलिस बल को बाद समाप्त ड्यूटी आज दिनांक: 27-07-2022 की दोपहर: 01: 00 बजे तक अपनी वापसी अपनी नियुक्ति इकाई/थानों में करने हेतु निर्देशित किया गया था, परन्तु नियत समय तक भी कावड मेला ड्यूटी हेतु रवाना कुल 51 कर्मचारिगणों द्वारा अपनी वापसी अपनी नियुक्ति इकाई में नहीं करवाई गयी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कडा रूख अपनाते हुए उक्त पुलिस कर्मियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के आदेश दिये गये। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में अनुशासनहीनता तथा आदेशों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा ऐसा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण