हरिद्वार: फिल्मी स्टाइल में पुलिस हिरासत से फरार हुए एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार जिले में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल जाते समय आरोपित सिकंदर फिल्मी स्टाइल में पुलिस वैन से कूदकर फरार हो गया था। अब दो दिन बाद आरोपित सिकंदर को पकड़कर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
आरोपित सिकंदर एक मामले में तीन साल से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सिकंदर के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए थे, क्योंकि सिकंदर पूर्व में की गई चोरी के आरोप में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। जैसे तैसे तीन साल बाद आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा और उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसे उप कारागार रुड़की ले जा रही थी, तभी आरोपित बीच रास्ते में मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इस बीच बीते गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को फिर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को लक्सर से गिरफ्तार कि

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर