डॉ आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव
देहरादून
जनपद चमोली के जोशीमठ में भू धसाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। जोशीमठ में 26 डॉक्टरों की तैनाती कर दी गयी है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही लोगों को संभव मदद दिए जाने के लिए शासन द्वारा निर्देश दिए गए है।
बता दे कि जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में भूधँसाव के कारण कई आवासीय भवन एवं होटल उसकी जद में आ गये हैं, जिस कारण राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुये प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा डीजी हेल्थ को भी निर्देशित किया गया है साथ ही डायरेक्टर गढ़वाल को भी जोशीमठ रवाना कर दिया गया है और उनसे कहा गया है कि तत्काल जोशीमठ जाकर चिकित्सा सुविधाओं का पर्यवेक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, ताकि विस्थापित परिवारों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर