देहरादून देहरादून के प्रतिष्ठित आनंदम रेस्टोरेंट की शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चकराता रोड स्थित रेस्टोरेंट के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा हुआ था।
होटल में खाना खाने पहुंचे ग्राहकों की नजर अचानक कैमरे पर पड़ी तो हंगामा हो गया। देर रात कैंट कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बता दे कि नोएडा की एक महिला अधिवक्ता परिवार सहित गुरुवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए होटल पहुंची थी। जब वह बाथरूम गई तो वहां पर सफाई कर्मचारी मौजूद था। अन्य लड़कियां भी बाथरूम गई तो कर्मचारी भी अंदर बाहर घूम रहा था, जिसे देख वह अचंभित हो गए।
इसके बाद एक महिला व युवती बाथरूम गई तो उनकी नजर छत पर पड़ी तो देखा कि वहां कैमरा लगा था, जिसकी उन्होंने फोटो ले ली। इसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया। कुछ ही देर बाद बाथरूम से कैमरा गायब था। रेस्टोरेंट मालिक को जब कैमरे की वीडियो दिखाने को कहा तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।
होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार मामला कैंट थाने पहुंचा, जहां कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर रेस्टोरेंट मालिक व सफाई कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वही एसएसपी अजय सिंह ने बताया की देर रात देर रात कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में कैमरा लगा हुआ है जिस पर वहां कुछ लोगों द्वारा हंगामा भी काटा गया था जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची लेकिन वहां पर कोई डिवाइस नहीं मिली थी जिसके बाद शक्ति से सफाई कर्मचारी से पूछताछ की गई तो उसने कबूला है कि उसने छत में कुछ कटिंग करके वहां पर कभी-कभी अपना कैमरा ऑन करके अपना मोबाइल रख देता था जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द