रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग से 6 किलोमीटर की दूरी पर ऋृषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग नरकोटा के पास बन रहा बाईपास निर्माणाधीन पुल पर सुबह 9 बजे एक बड़ा हादसा हो गया जब आरसीसी कम्पनी के कर्मचारी निर्माणधीन पुल पर काम करने गये तो प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि सैटरिंग कस्ते समय सैटरिंग पल्ट गयी पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये है। बताया जा रहा है 6 लोगों को जिला अस्पताल पहॅूचाया गया है जबकि अभी भी कई लोगों की सैटरिंग के नीचे दबे होने की सभ्भावना है। पुलिस प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर पहॅूचकर दबे हुए लेागों को निकालने की कोशिश कर रहे है। सूचना मिलने पर आपदा प्रबन्धन की टीम पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई वहीं 108 एम्बुलेशं के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहॅूचाया गया है। तस्बीरों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कि किस प्रकार से रेसक्यू किया जा रहा है।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर