रुद्रपुर
पंतनगर सिडकुल स्थित ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री में देर रात आग लग गई थोड़ी देर में ही आग ने भयंकर रूप ले लिया आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग समेत कई फैक्टरी की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची लेकिन रौद्र रूप ले चुकी आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया आग की सूचना पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत , एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत आला अधिकारी भी पहुंच गए। जिसके बाद प्रशासन की टीम भी आग बुझाने में लग गई बमुश्किल तड़के आग पर काबू पाया गया आग से फैक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान की संभावना है बताया जा रहा है कि आप शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
पंतनगर सिडकुल की ब्रिटानिया फेक्ट्री में आग लगने से फेक्ट्री प्रबंधन सहित प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना को देखते हुए जिलाप्रशासन सहित पुलिस प्रशासन ने मौके पर डेरा जमाया हुआ है। आग ने फेक्ट्री के गोदाम, दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में लिया है। अग्निशमन के एक दर्जन से अधिक वाहन और कंपनियों के निजी वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। आग लगने से फेक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल