देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 2,1 46 मामले सामने आए हैं, जबकि 81 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग आंकड़े भेजे जा रहे हैं।आज 07 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं, जिन मौतों की सूचना समय पर कंट्रोल रूम को नहीं दी गई। ये आज कुल मौतों के आंकड़ों में जोड़ा गया। यानि आज कुल मौत के आंकड़ों में 88 मौतों का आंकड़ा बढा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,201 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 6,306 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 39,177 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 23 हजार 483 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 72 हजार 428 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 435 हो गई है।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 178
- बागेश्वर 74
- चमोली 153
- चम्पावत 41
- देहरादून 330
- हरिद्वार 219
- नैनीताल 261
- पौड़ी 181
- पिथौरागढ़ 252
- रुद्रप्रयाग 98
- टिहरी 51
- उधमसिंह नगर 205
- उत्तरकाशी 103
वहीं प्रदेश में 155 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन अभियान भी लगातार जारी है। आज 17,524 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।


More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव