देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना के 5606 मामले सामने आए हैं, जबकि 71 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि आज 2,935 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं 23,717 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 53,612 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 91 हजार 620 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 31 हजार 144 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 2,802 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 282 हो गई है।
आज अल्मोड़ा में 77, बागेश्वर में 34, चमोली में 223, चम्पावत में 173, देहरादून में 2580, हरिद्वार में 628, नैनीताल में 436, पौड़ी में 234, पिथौरागढ़ में 94, रुद्रप्रयाग में 186, टिहरी में 248, उधमसिंह नगर में 567 और उत्तरकाशी में 126 मामले सामने आए हैं।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल