
आज दिनांक 25-11-2024 से छठ़वी अन्तर पुलिस मार्डन स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 की पुलिस लाइन देहरादून में शुरूवात हुई। करन सिंह नग्नयाल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुए द्वारा बताया गया कि खेल मानसिक, शारीरिक एंव सामाजिक विकास के लिये महत्वपूर्ण है, यह हमें स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ दिमाग की क्षमता को विकसित करने तथा हमारे अन्दर टीम वर्क की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। खेलो से हमारे जीवन में सकारात्मक रूप से सोचने, सघंर्ष करने तथा जीतने की क्षमता विकसित होती है, इसलिये हम सभी को अपने जीवन में खेलो को अपनाना चाहिए।
03 दिवस तक चलने वाली उक्त खेल-कूद प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी पी0ए0सी0, 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0, रोशनाबाद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून के पुलिस मार्डन स्कूल में अध्यनरत् 176 छात्र, 74 छात्राओ सहित कुल 250 प्रतियोगियो द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गो में 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर दौड, चेस, कैरम, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, बॉलीबाल, बैडमिन्टन, फुटबॉल, क्रिकेट सहित विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जायेगा।
आज आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में 100 मीटर रेस में रोशनाबाद हरिद्वार से श्रेया द्वारा प्रथम, 40वीं वाहिनी से आस्था द्वारा द्वितीय तथा जनपद देहरादून से तमन्ना द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
4 X100 मीटर में जनपद देहरादून की टीम प्रथम, 40वी वाहिनी की टीम द्वितीय तथा रोशनाबाद हरिद्वार की टीम द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
कैरम प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गो में 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 तथा 31वीं वाहिनी पी0ए0सी0 द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी