देहरादून
देहरादून के सर्वे ऑफ़ इंडिया ऑडिटोरियम में आज गुरुवार को 11 वें चरण के रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री, लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्रालय, भानु प्रताप सिंह वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में सीबीआईसी, एम्स, आईटीबीपी, एसएसबी, बीएसएफ, पोस्टल, सीजीडीए, ईएसआईसी, केंद्रीय विद्यालय सहित कई विभागों के 82 अभियर्थियों को नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि द्वारा भेंट किये गए। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त युवाओं को बधाई दी और आशा जताई की वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री वर्मा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा रोजगार सृजन के क्षेत्र में उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने ‘पीएम विश्वकर्मा योजना का जिक्र करते हुए बताया की इस योजना के अंतर्गत यदि कोई अपना व्यापार शुरू करना चाहे तो उसे सरकार की इस योजना के तहत उसे 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन की व्यवस्था है। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान योजना के बारे में बताया कि इससे कमजोर वर्ग के लोगों को बहुत फायदा हुआ है।
कार्यक्रम में खजान दास, विधायक राजपुर , सीजीएसटी मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त राजीव जैन और
सीजीएसटी आयुक्तालाय देहरादून के आयुक्त नीलेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार