देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जहां लगातार जन भावनाओं के अनुरूप फैसले ले रहे हैं। वही तीरथ सिंह रावत ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे हर कोई तीरथ सिंह रावत का कायल हो गया है। सीएम तीरथ के इस फैसले से उनकी हर उत्तराखंडवासी के प्रति भावनाएं भी जागृत हुई हैं। जी हां टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी आशीष सिंह का लुधियाना में कुछ हफ्ते पहले एक्सीडेंट हो गया था, इस सड़क दुर्घटना में आशीष को गंभीर चोट आई। आशीष टिहरी के करौली गाँव, पट्टी डागर, देवप्रयाग विधानसभा के रहने वाले हैं. चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार करा रहे आशीष सिंह को आर्थिक सहायता की मदद की गुहार जब सोशल मीडिया में लगाई गई, तो फिर विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री तीरथ को मामले की जानकारी दी.
वहीँ प्रदेश के मुखिया तीरथ सिंह रावत ने भी तुरंत आशीष नेगी के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1 लाख की आर्थिक सहायता जारी कर दी। जिससे आशीष सिंह के उपचार में बड़ी मदद मिली है। सीएम के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. सीएम तीरथ के इस फैसले ने यह दर्शा दिया कि, वह प्रदेश के मुखिया के साथ हर एक नागरिक के दुःख-सुख के साथी भी हैं. उन्हें हर नगरिक की चिंता है, फिर चाहे वह प्रदेश से बाहर ही क्यों ना हो। सीएम तीरथ का यही अपनापन उन्हें ख़ास बनता है, यही कारण है कि सूबे की कमान सँभालने के बाद से कुछ दिन के भीतर ही उन्होंने लोगों के दिल में खास जगह बना ली है. और उनके हर एक फैसले के साथ दिन-ब-दिन उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है.

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग, कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 16 करोड की वित्तीय स्वीकृति
जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य एम.ओ.यू पर किये गये हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग