
चमोली
माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ पोखरी के ब्लाक अध्यक्ष राकेश लाल ने कहा कि अतिथि शिक्षकों का दो दिवसीय कार्य वहिष्कार आज भी अपनी मांगो को लेकर जारी रहा। राकेश लाल ने कहा कि जनपद चमोली के 9 विकासखंडों में पूरे प्रदेश के 95 ब्लाको में प्रदेश के 13 जनपदों में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में और मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपने मांगो को लेकर जारी रहा।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश लाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सांकेतिक धरने में कहा कि अतिथि शिक्षको के पदो को रिक्त न माना जाय अतिथि शिक्षकों की सुरक्षित भविष्य की मांग की और गृह जनपद की मांग की यदि सरकार शासन प्रशासन अतिथि शिक्षकों की मांग का शासनादेश जारी नहीं करता है तो अतिथि शिक्षक प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिस की संपूर्ण जिमेदारी शासन प्रशासन सरकार की होगी।
जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरने में जिला उपाध्यक्ष मंगली राम दशोली के अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद,झिंकवान, विक्रम सिंह नेगी,सरिता,सभी कार्य कारनी के सदस्य अतिथि शिक्षक/शिक्षिका शामिल थे।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर