
देहरादून
गोर्खाली सुधार सभा की रायपुर शाखा का वार्षिक अधिवेशन -कर्मठ शाखा अध्यक्ष आ०कैप्टन नरेंद्र सिंह गुरूंग की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर परिसर , किद्दूवाला रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष ने — मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापाजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्रीजी, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा,महामंत्री गोपाल क्षेत्री , सचिव मधुसूदन शर्मा ,प्रबंधक श्रीमती प्रभा शाह एवं सांस्कृतिक सचिव कै०वाई बी०थापा का स्वागत अभिनंदन किया एवं पौधे देकर सम्मानित भी किया |तत्पश्चात् उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्य एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया | इस अवसर पर सभा के पूर्व अध्यक्ष कर्नल सी०बी०थापा, कर्नल विक्रम सिंह थापा, कर्नल अनिल गुरूंग, श्रीमती लता नेपाली , विनय गुरूंग, मोहब्बत सिंह , एवं पूरन गुरूंग ने अपने विचार एवं सुझाव रखे | केंद्रीय महामंत्री ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्य, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |
इस अवसर पर शाखाध्यक्ष ने शाखा के वरिष्ठजनों को पौधे देकर सम्मानित भी किया |

केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा द्वारा इन मेघावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं:—-
१)अंशिका क्षेत्री
२)उत्कर्ष बोहरा
३)तनिष्क शाही
४) मानस्वी गुरूंग
५)उर्वशी बोहरा
६)प्रतीक गुरूंग
७)संजना गुरूंग
केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह थापाजी एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की |
इस अवसर पर शाखा के श्रीमती हिमानी गुरूंग , दीपक कुमार बोहरा,पार्षद अनिल क्षेत्री आकाश शाही, नारायण गिरि, श्रीमती जशोदा थापा ,श्रीमती सरिता घले, श्रीमती सुनीता गुरूंग एवं शाखाके वरिष्ठ महानुभाव , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन उपस्थित रहे।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग