देश की जनता को पेट्रोल और डीजल के दामों के में कुछ और राहत मिल सकती है प्रधानमंत्री नातेंद्र मोदी इस बावत प्रयास कर रहे है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर चल रहे हैं. बुधवार, 24 नवंबर, 2021 को यह लगातार 20वां दिन हैं, जब तेल के दामों में सरकारी तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है. पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती और फिर कई राज्यों की ओर से वैट घटाने के बाद अब सरकार की नजर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल पर काबू पाने में है. पिछले दो महीने की बढ़ोतरी में क्रूड के दाम ऐतिहासिक स्तर पर चले गए थे. प्रति बैरल क्रूड के दाम 84 डॉलर से भी ऊपर चले गए थे. हालांकि, पिछले 10 दिनों में दाम घटकर 78 डॉलर तक आए हैं. पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.97 प्रतिशत घटकर 78.93 डॉलर प्रति बैरल रह गया है।

More Stories
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान, उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज
भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट, उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि