नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा के पानीपत में 900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार दूसरी पीढ़ी (2जी) के एक एथेनॉल संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस संयंत्र का निर्माण भारतीय तेल निगम लिमिटेड ने 900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक जैव ईंधन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शाम 4ः30 बजे 2जी एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इस संयत्र को राष्ट्र को समर्पित करना देश में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने और उसके उत्पादन में वृद्धि करने के सरकार के पिछले कुछ साल के प्रयासों की लंबी शृंखला का हिस्सा है।

More Stories
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान, उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज
भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट, उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि