नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने पाकिस्तानी बच्चे को पाक रेंजर को सौंपा। बीएसएफ दिल्ली मुख्यालय के प्रवक्ता कृष्णा राव ने बताया कि पंजाब का अधिकांश भाग पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है और इसके कारण कई पाकिस्तानी गलती से पंजाब के भीतर भारत में प्रवेश कर जाते हैं। बीती शाम करीब 7.15 बजे एक पाकिस्तानी बच्चा भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुस गया। बच्चे की उम्र करीब 3 साल बताई जा रही है।
बच्चा जब भारत की सीमा में घुसा तो ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ की 182 बटालियन के जवानों ने बच्चे की हरकत देखी और उसे आगे आने दिया। जब लड़का आगे आया, तो ड्यूटी पर मौजूद जवानों ने उसे उठा लिया।
लड़का अपना नाम या पता देने के लिए बहुत छोटा था। वह बहुत डरा हुआ था। सीमा प्रहरियों ने उसके खाने-पीने की व्यवस्था की और बिना देर किए बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर के साथ संपर्क स्थापित किया और रात करीब 9.45 बजे बच्चे को उसके परिवार वालों से जिलवाया।

More Stories
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान, उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज
भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट, उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि