दिल्ली
रिकॉल की समस्या से जूझ रहे वाहन मालिकों की मदद के लिए मंत्रालय ने पोर्टल शुरू किया था। गाड़ी में किसी गलत पुर्जे या फिर सॉफ्टवेयर से जुड़ी शिकायत भी इसके माध्यम से की जा सकती है। गाड़ी की कमी को देखते हुए ही मंत्रालय की ओर से रिकॉल की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
अगर आपने नई गाड़ी खरीदी है और उसमें किसी भी तरह का कोई मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट नजर आता है तो आप सीधे परिवहन मंत्रालय को इसकी शिकायत कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से इसके लिए विशेष वेबसाइट भी जारी की गई है।
मंत्रालय ने परिवहन वेबसाइट पर रिकॉल पोर्टल शुरू किया है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकते हैं। रिकॉल की समस्या से जूझ रहे वाहन मालिकों की मदद के लिए मंत्रालय ने यह पोर्टल शुरू किया। गाड़ी में किसी गलत पुर्जे या फिर सॉफ्टवेयर से जुड़ी शिकायत भी इसके माध्यम से की जा सकती है
केवल वही वाहन स्वामी यहां शिकायत कर सकते हैं, जिनकी गाड़ी की आयु सात साल से कम हो। सात साल से ऊपर वाले यहां शिकायत नहीं कर सकते। शिकायत करने के लिए पहले वेबसाइट पर आपको अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी फीड करने के बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा।
यहां करें शिकायत:
https://vahan.parivahan.gov.in/vehiclerecall/vahan/welcome.xhtml
इसे एंटर करने के बाद वाहन की डिटेल भरनी होगी। जो भी कमी है, उसकी जानकारी देनी होगी। आपकी शिकायत की मंत्रालय जांच करेगा। गाड़ी की कमी को देखते हुए ही मंत्रालय की ओर से रिकॉल की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

More Stories
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान, उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज
भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट, उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि