देहरादून। उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत 23 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। वहीं 17 अप्रैल को मतदान होगा और 02 मई को मतगणना होगी। देशभर में दो लोकसभा और 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर यह कार्यक्रम जारी किया गया है। दूसरी तरफ़ उत्तराखंड के दोनो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस उपचुनाव की तैयारी पहले से ही कर रहे है। लेकिन उपचुनाव में प्रत्याशी कौन होगा इसका सबको इंतज़ार है। आपको बतादे की सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र जीना के निधन की वजह से सीट खाली हुई थी।

More Stories
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान, उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज
भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट, उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि