देहरादून
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि मंकी पॉक्स को लेकर केंद्र की गाइनलाइन का पालन करने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं
उत्तराखंड में मंकी पॉक्स संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। हरिद्वार से एक संदिग्ध मरीज का सैंपल नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे से निगेटिव आया है। विभाग की ओर से सभी जिलों को मंकी पॉक्स की रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि मंकी पॉक्स को लेकर केंद्र की गाइनलाइन का पालन करने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंकी पॉक्स से प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वालों पर निगरानी रखने को कहा गया है। हरिद्वार में एक मरीज का संदेह के आधार पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जो नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे से निगेटिव आया है। हालांकि, उक्त मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है।
इन लक्षणों पर दें ध्यान,,,
– तेज बुखार आ सकता है। सिर में तेज दर्द होना।
– आपको शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आ सकती है।
– त्वचा पर लाल चकत्ते या फफोले पड़ते हुए दिखाई देना।
– शरीर में लगातार एनर्जी की कमी होना भी इस बीमारी का लक्षण

More Stories
धामी सरकार की उधमसिंहनगर जनपद को बड़ी स्वास्थ्य सौगात, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 300 बेड और 100 एमबीबीएस सीटें, उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज से बदलेगा तराई-भाबर का स्वास्थ्य परिदृश्य
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग, आपदा एवं महामारी प्रबंधन की दिशा में राज्य के प्रयासों को नई मजबूती प्रदान करेगा हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर
धामी सरकार की टिहरी जनपद को बड़ी सौगात, सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी की मान्यता, एमएससी नर्सिंग में 15 सीटों की स्वीकृति