देहरादून: सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में कुछ आरोपी देहरादून से हुए गिरफ्तार, पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन के बाद आरोपियों की हुई गिरफ्तारी.देहरादून के शिमला बाईपास नयागांव पेलियो से हुई गिरफ्तारी. जीहां पंजाब में कांग्रेस नेता व गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार किया है।
पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन के बाद शिमला बाईपास नयागांव पेलियो से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों का साथ दिया था और घटना के बाद देहरादून पहुंच गए थे। पंजाब की एसटीएफ को सूचना मिली की ये आरोपी देहरादून में हैं।
जिसके बाद पंजाब की एसटीएफ ने उत्तराखंड की एसटीएफ से संपर्क किया। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी फिल्हाल सभी आरोपियों को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ जारी है

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
क्लेमेंटाउन क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त