देहरादून
कोतवाली नगर व एसओजी की टीम ने 1 साल से फरार चल रहे आरोपी व 20 हजार का इनामी आरोपी रांची झारखंड से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर देहरादून के रोहित सेतिया से लाखों की धोखाधड़ी की गई थी जिसके बाद से आरोपी रणधीर कुमार करीब 1 साल से फरार चल रहा था जिसको देहरादून पुलिस ने रांची झारखंड से गिरफ्तार किया है वही पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा अन्य कई राज्यों में भी लगभग 60 से 70 डिस्ट्रीब्यूटर बनाए गए हैं जिसमें अन्य राज्यों में भी लाखों की धोखाधड़ी की गई है एसएसपी देहरादून ने बताया की अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा 10 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है।बता दे कि आरोपी रांची क्षेत्र में नाम बदलकर अध्यापक का कार्य कर रहा था।

More Stories
नशा तस्करी का रैकेट चला रहे अभियुक्त को पुलिस ने बरेली उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
दहेज हत्या के अभियोग में आरोपी पति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे 10000 ₹ के इनामी गैंगस्टर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार