ऋषिकेश: स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने, दो बार जबरन गर्भपात कराने, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें युवती ने विनोद राणा पुत्र जयपाल सिंह राणा निवासी ग्राम बाबई जिला रुद्रप्रयाग ने उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार करने, दो बार जबरन गर्भपात कराने, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। इस मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपित को सोमवार को गुमानीवाला श्यामपुर से गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
अपने ही घर मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाली मामा-भांजे की जोडी आयी दून पुलिस की गिरफ्त मे
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही, ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार
फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने कराई हवालात की सैर, आपसी विवाद के दौरान अभियुक्त द्वारा कंट्रोल रूम को दी थी फायरिंग की झूठी सूचना