महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास, डबल इंजन की सरकार विकास के प्रति संकल्पबद्ध

 

एकेश्वर (पौड़ी)

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को विकासखण्ड एकेश्वर के ग्राम गोर्ली के निकट धामलू स्थित शिव मंदिर परिसर में 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज विकासखण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत 66.90 लाख की धनराशि से निर्मित डीब बैण्ड से किमोली मोटर मार्ग के डामरीकरण और 189.70 लाख की लागत से निर्मित पाटीसैंण तछवाड़ मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करने के साथ-साथ 505.58 लाख रुपए की धनराशि से बनने वाली भंडारी गांव-मोन्दाडी-पर्याण मोटर मार्ग का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश का विकास केवल भाजपा सरकारें ही कर सकती हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पर्यटन, तीर्थाटन, योग सहित अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। सड़कों की कनेक्टिविटी, रोप-वे परियोजनाओं और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन ने आज प्रदेश को विश्व स्तरीय डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर दिया है। डबल इंजन की सरकार विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुयश रावत, एकेश्वर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथानी, सर्वेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र दर्शन, ओमपाल बिष्ट सहित, सतराज नेगी, बृजमोहन रावत, नरेन्द्र डंडरियाल, सीमा सजवाण, गणेश नेगी, प्रभुशरण बुडाकोटी, राकेश गौड़, देवेन्द्र भट्ट, नीलम रावत अनेक लोग उपस्थित थे।

*भाजपा युवा मोर्चा द्वारा “संवाद” कार्यक्रम आयोजित*
सतपुली (पौड़ी)। भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारे युवाओं में प्रतिभा है, परिश्रम करने का सामर्थ्य है और कुछ नया करने का जुनून है। आज हमारे युवा शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को एक स्थानीय वैडिंग प्वाइंट में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “संवाद” कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि संवाद किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होता है। संवाद से विचारों का आदान-प्रदान होता है, नई ऊर्जा का संचार होता है और भविष्य की दिशा तय होती है। युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। जिस देश का युवा जागरूक, शिक्षित, संस्कारवान और राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है, उस देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

महाराज ने कहा कि भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारे युवाओं में प्रतिभा है, परिश्रम करने का सामर्थ्य है और कुछ नया करने का जुनून है। आज हमारे युवा शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं को अवसर देने, उनके कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा और परिश्रम की कोई कमी नहीं है। पर्यटन, तीर्थाटन, योग, आयुष, कृषि, बागवानी, स्थानीय उत्पाद, स्वरोजगार और साहसिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा पलायन की समस्या को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह समाज के बीच सकारात्मक परिवर्तन का वाहक है। युवा मोर्चा के पर्यटन कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं को सरकार एवं संगठन के समक्ष रखें।

कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री अरमान जोत वरार, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी आर्यन देव उनियाल, विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुयश रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गणेश नेगी “राकी”, भाजयुमो एकेश्वर मण्डल अध्यक्ष राजेश्खर जोशी, सतपुली‌ अध्यक्ष अंकित कुमार, पोखड़ा अध्यक्ष नीरज धस्माना, बीरोंखाल अध्यक्ष नागेन्द् नेगी, सर्वेन्द्र कुमार, राजेश्वर जोशी, शैलेन्द्र दर्शन, अंकित कुमार, राकेश नैथानी, ओमपाल बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author