देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने एवं शांति भंग का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किये गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है इसी क्रम में दिनांक : 10-11-26 को कोतवाली कैंट पर सूचना प्राप्त हुई कि चांदमारी क्षेत्र में दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं, सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो देखा की दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में जोर-जोर से गाली गलौज करते हुए लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं । जिन्हें समझने का प्रयास किया गया तो वह नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए। जिसके फल स्वरुप मौके से दोनों ही पक्षों के चार अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1.विकास भरुण्डा पुत्र सुनील कुमार निवासी चांदमारी थाना कैन्ट देहरादून उम्र- 28 वर्ष,
2.आकाश पुत्र सुरेश कुमार निवासी चांदमारी थाना कैन्ट देहरादून उम्र-33 वर्ष,
3. अजय पुत्र राधेश्याम निवासी चांदमारी थाना कैन्ट देहरादून उम्र- 37 वर्ष व उसके भाई
4. संजय पंवार पुत्र स्व0 राधे श्याम निवासी चांदमारी उम्र-40 वर्ष
*पुलिस टीम*
1-व0उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल
2-उ0नि0 पंकज महिपाल
3.उ0नि0 बबीता रावत
4.कानि0 योगेश कुमार
5.कानि0 हेमराज सिंह

More Stories
उत्तराखंड शासन में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत