देहरादून
दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर Let Me Care संस्था, जन लोक सेवा एवं टीम वारियर्स उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में मालदेवता रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और दीपावली के पर्व पर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
अभियान के माध्यम से आम जनता से अपील की गई कि वे केवल अपने घरों और प्रतिष्ठानों तक ही स्वच्छता को सीमित न रखें, बल्कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी निभाएं। साथ ही लोगों से गंदगी फैलाने के बजाय स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने और ‘स्वच्छता को चुनने’ का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने का भी अवसर है। जिस प्रकार हम अपने घरों को रोशनी और स्वच्छता से सजाते हैं, उसी प्रकार हमें अपने शहर, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए।
तीनों संस्थाओं ने आमजन से इस सामाजिक मुहिम में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर उत्तराखंड का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और जिम्मेदारी से संभव है।
स्वच्छता अभियान में टीम वारियर्स उत्तराखंड संस्थापक व जन लोक सेवा सह संस्थापक शिवम बहुगुणा , let me care संस्थापक सिद्धांत काला , देहरादून वाले पेज के संस्थापक रोहित रावत , प्रसिद्ध गढ़वाली रैपर सूरज रावत ( त्राटक ) , सागर डंगवाल , अभिषेक पांडेय , अनिल शर्मा , शिवानी बिष्ट , पूजा चौहान , हरप्रीत कौर , दीक्षांत , आदित्य राणा , हिमांशु नेगी , प्रियंक जुयाल , आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार