चोरी की घटना में 2 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे बांग्लादेशी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक 01/01/2024 को वादिनी श्रीमती मिली पत्नी  मनोज नागी, निवासी 46 गुरु रोड, पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी चोरी कर ली गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 03/24 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में दिनांक 22-01-2024 को घटना में शामिल अभियुक्त गोविन्द शुक्ला पुत्र महेश चन्द्र शुक्ला निवासी 423 साहब नगर कल्याणपुर, जिला कानपुर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में घटना में उसके साथ मो0 मिर्जानूर रहमान पुत्र मो0 तुल्लु रहमान अली निवासी ग्राम शिवगंज, जिला चापई नवाबगंज, बांग्लादेश व अन्य अभियुक्तों के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई थी, प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे अभियुक्त मो0 मिर्जानूर रहमान की तलाश हेतु उसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

वर्तमान में एसएसपी देहरादून द्वारा फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए इलैक्ट्रानिक सर्विंलांस के माध्यम से जानाकरियां प्राप्त की गई, इसी क्रम में दिनांक 08-10-2026 को उक्त चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त मो0 मिर्जानूर रहमान के थाना इंग्लिश बाजार, मालदा मोहदीपुर, पश्चिम बंगाल में डिटेन किये जाने की प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया, जिनके द्वारा दिनांक 15-10-2026 को अभियुक्त मो0 मिर्जानूर रहमान को मालदा, पश्चिम बंगाल से हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द शुक्ला व उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था तथा घटना के बाद उसके हिस्से में 60 हजार रू0 आये थे, जिसे लेकर वह वापस बांग्लादेश चला गया था। घटना में शामिल गोविन्द शुक्ला के अन्य साथियों के सम्बंध में उसे कोई जानकारी नही है। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

मो0 मिर्जानूर रहमान पुत्र मो0 तुल्लु रहमान अली निवासी ग्राम शिवगंज, जिला चापई नवाबगंज, बांग्लादेश

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी
2- हे0कां0 सुशील कुमार,
3- कां0 विश्वास कुमार,

About Author

You may have missed