देहरादून
दिनांक 06/10/2026 को राज सिंह चौहान पुत्र भूपेन्द्र सिंह चौहान निवासी टी स्टेट बंजारावाला थाना पटेल नगर जनपद देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित तहरीर दी कि अनुराग डोभाल व उसके अन्य साथियों द्वारा दिनांक 05-10-26 की रात्रि में उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया था, जहाँ उनके द्वारा उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमे उसे गंभीर चोटें आई। इस दौरान अनुराग डोभाल व उसके साथियों द्वारा उसे जान से मारने के इरादे से अपहरण कर ले जाने का प्रयास भी किया गया था। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0: 411/2026 धारा: 117(2), 191(2),351 (3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 140(1) (अपहरण) व 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग में कार्यवाही करते हुए घटना में नामजद अभियुक्त अनुराग डोभाल व 03 अन्य अभियुक्तो को दिनांक: 08-10-26 को सुद्धोवाला, प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- अनुराग डोभाल पुत्र जगदंबा डोभाल निवासी मोना शेट्टी होम , O-टावर, फ्लेट न0- 201 खरड़, चंडीगढ़, उम्र- 29 वर्ष
2- अभिषेक पुत्र सतीश कुमार निवासी घाट खेड़ा थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर, उ०प्र०, उम्र- 22 वर्ष
3- अभय चौधरी पुत्र संजीव कुमार निवासी बहादारपुर जट थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र- 23 वर्ष
4- कुर्बान पुत्र शराफत निवासी गढ़ी बेसक थाना सनोली, जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र- 23 वर्ष

More Stories
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड रुपए के बजट की मांग, मंत्री महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत दून पुलिस ने कसी कमर, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी द्वारा ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक