देहरादून
दिनांक – 20/08/2026 को पटेलनगर क्षेत्र में स्विफ्ट कार में सवार युवकों द्वारा फायरिंग किये जाने तथा उसमें 01 युवक के घायल होने की घटना के संबंध में कोतवाली पटेलनगर में मु०अ०सँ०- 544/26, धारा- 109/3(5)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया गया था।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के आंतरिक मार्गो व सीमावर्ती चैक पोस्टों को संदिग्ध कार सवारों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस द्वारा घटना के चंद घंटों के अंदर घटना में शामिल 01 अभियुक्त रोहित को घटना में प्रयुक्त कार के साथ चैकिंग के दौरान नया गांव बैरियर से गिरफ्तार किया गया था तथा घटना में शामिल अभियुक्त के 03 अन्य साथियों की तलाश हेतु पुलिस टीमो द्वारा उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशे दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरुप दिनांक 24/09/2026 को पुलिस द्वारा घटना में शामिल एक और अभियुक्त नमन पुत्र अमन को मुखबिर की सूचना पर शामली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसके साथ घटना में शामिल अभियुक्त गुरमीत का उक्त युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तथा उक्त विवाद के चलते गुरमीत द्वारा उनके साथ मिलकर आई0टी0एस0 कॉलेज वाली रोड पर आदित्य, सुजल व उसके साथियों पर फायरिंग की थी। उक्त फायरिंग में किसी को कोई चोट नही आई। मौके पर लोगो के इकट्ठा होने पर वे सभी स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गये थे, परन्तु आदित्य व उसके साथियों द्वारा मोटरसाइकिल से उनका पीछा करने पर शिमला बाईपास रोड सैंट ज्यूडस चौक के पास गुरमीत द्वारा दोबारा उन पर फायर किया गया, जिसमें आदित्य के एक साथी साहिल को गोली लगने से वह घायल हो गया और वे सभी मौके से फरार हो गये।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- नमन पुत्र सुमित निवासी ऊंचा गांव, थाना करना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र- 19 वर्ष
*अपराधिक इतिहास :-*
1- मु०अ०सं०- 544/26 धारा 109(1)/3(5)/352 BNS
2- मु०अ०सं०- 545/26 धारा 125/191(2)/3(5) BNS
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2- कां० संदीप
3- कां० नितिन

More Stories
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त
गुंडई दिखाने वालों पर दून पुलिस का एक्शन, सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर शांति भंग करने का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार