इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी भारत के साथ गहरे संबंध रखने वाला देश है। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहत दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है।
गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि गोर्खाली सुधार सभा के आपदा राहत सहायता दल द्वारा प्रभावितों की सहायता के साथ नेपाल में एक गांव को गोद लेकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए स्कूल भवन निर्माण में सहयोग तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित की जाएगी। राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार एवं वहां की स्वयंसेवी संस्थाओं से भी निरंतर समन्वय किया जा रहा है।
गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि आपदा के बाद गोर्खाली सुधार सभा द्वारा नेपाल राहत सहायता के लिए कमेटी गठित कर सहयोग का आह्वान किया गया था। सभा की विभिन्न शाखाओं एवं सहयोगी संस्थाओं ने राहत कार्यों में सहयोग किया है।
इस अवसर पर गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल के अध्यक्ष राजीव गुरूंग, श्री शमशेर थापा, टेकू थापा मगर, श्री शंकर थापा, डम्मर थापा एवं लव तमांग आदि शामिल हैं।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ