देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गये है।
इसी क्रम में दिनांक 05/04/2026 को कोतवाली सहसपुर पर वादी डा0 शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी हरर्बटपुर विकासनगर जनपद देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र विपक्षी रजनीश सैनी, प्रियाशु सैनी, हर्षवर्धन व दीपक आदि सभी निवासीगण फतेहपुर धर्मावाला द्वारा आपराधिक षडयन्त्र करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि विक्रय के नाम पर उनसे 65 लाख रूपये की धनराशि धोखाधडी से हडपना व पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी। प्रार्थना पत्र की प्रारंभिक जांच के दौरान उक्त तथ्यों की पुष्टि होने पर कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0स0-77/2026 धारा 318(4) ,336(3),338, 340(2),351(3),352,61(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त दस्तावेजी साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में नामजद अभियुक्त दीपक की संलिप्तता पाये जाने पर आज दिनांक 05/08/2026 को सहसपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक को धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
दीपक पुत्र मदन सिंह निवासी वार्ड नं-04 आसनपुल फतेहपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावाला
2- अ०उ०नि० प्रेम प्रसाद कोठारी
3- का0 अजीत सिंह
4- का0 प्रवीण कुमार

More Stories
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट