देहरादून
वर्तमान में प्रचलित *”ऑपरेशन प्रहार”* के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों/जनपदों से आकर रहने वाले किराएदारो, फड़/ फेरी/ठेली वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन/चेकिंग हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में आज दिनांक 03 मई 2026 को बसंत विहार तथा सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बसन्त विहार क्षेत्र में श्रीरामपुरम, गोबिंदगढ़, विजय पार्क, कांवली गांव तथा सेलाकुई क्षेत्र में सत्यापन की कार्यवाही की गई।
इस दौरान किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 35 मकान मालिकों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान करते हुए 03 लाख 50 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया तथा संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे 12 संदिग्धों को थाने पर लाकर नाम पता तस्दीक करते हुए उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 3500/= ₹ का जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

More Stories
पानी की टंकी पर चढ़ी कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल, मचा हड़कंप
गुण्डा अधिनियम के तहत 1 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार
झगड़ा कर शांति भंग करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार