हर महीने अभियान, हाट-मेलों पर खास ध्यान
विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सरकार ने साफ किया कि खाद्य पदार्थों की जांच का काम तेजी से चल रहा है। इसकी गति और तेज की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि हाट-मेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को खास तौर पर चेक किया जाएगा।
खाद्य पदार्थों की जांच-दो वर्ष का हिसाब
वर्ष 2023-24
इस वर्ष में खाद्य पदार्थों के कुल 1627 नमूने लिए गए, जिसमें से 171 फेल हुए। इसके आधार पर 171 वाद पंजीकृत कराए गए।
इस वर्ष में खाद्य पदार्थों के 1684 नमूने लिए गए, जिसमें से 159 फेल हुए। इस आधार पर 159 वाद दायर किए गए।
दूर होगी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी
प्रदेश में वर्तमान में 28 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा है। सरकार का कहना है कि आयोग से भर्ती प्रक्रिया में यदि देर होती है, तो प्रतिनियुक्ति के जरिये भी इन पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि देहरादून में टेस्टिंग लैब का कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश द्वारा कावड़ मेला क्षेत्रों का किया निरीक्षण, कावड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण पडावों, घाटों का भ्रमण कर कावंड मेले में पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पर्स स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति