देहरादून
क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसे उनके द्वारा काफी ढूंढने पर उसके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन पर मु0अ0सँ0 – 07/2026, धारा- 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना क्लेमेंटटाउन पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। गुमशुदा युवती के दोस्तो से पूछताछ में नाबालिग को सुमतपाल नाम के युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुमतिपाल को आर्मी ग्राउंड चन्द्रबनी चौक के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद किया गया।
पीड़िता के कथनों के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) BNS तथा 5 /6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गयी।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
सुमतपाल पुत्र शत्रुघनपाल निवासी C-20 टर्नर रोड, थाना क्लेमेंटटाउन, उम्र- 20 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- अ०उ०नि० ब्रिजमोहन महिपाल
2- कां० राजीव कुमार
3- मo का o ममता

More Stories
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति