देहरादून
दिनांक 08/12/2025 वादी उदित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार, निवासी स्वास्तिक प्लाजा के पास बंजारवाला पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड कर घर में रखी नगदी व सोने ,चाँदी की ज्वैलरी व वाहन संख्याः UK-07-FX-8777 मारुति फ्रोग्स कार को चोरी कर ली गई। प्राप्त तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 678/2025, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को आवशयक निर्देश देते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही मैनुअल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से दिनांक 03-01-2026 को चैकिंग के दौरान तेलपुर चौक से 200 मीटर आगे टी स्टेट से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 1- मंगलू पुत्र प्रफुल्ल 2- मनोज पुत्र राजवीर 3- अजय पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से वादी के घर से चोरी की गई UK-07-FX-8777 मारुति फ्रोग्स कार, 01 लाख 05 हजार नकद, डेढ लाख कीमत की ज्वैलरी व अन्य सामान, 01 देशी तमन्चा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर , 01 अवैध चाकू, 01 अवैध खूखरी, 01 कटर, आला नकब बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में आर्म्स अधिनियम की बढोत्तरी की गयी।
*पूछताछ विवरणः-*
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह तीनों दिनांक 06/07-12-2025 की रात्री में वैगनार कार से दिल्ली से देहरादून आये थे, जहां उनके द्वारा रैकी करते हुए उक्त बंद घर को चिन्हित कर चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। घटना के बाद तीनों अभियुक्त चोरी व बरामद माल के साथ वापस दिल्ली भाग गये थे, जहां उनके द्वारा पुलिस द्वारा पहचाने जाने के डर से घटना में प्रयुक्त वैगन आर कार को कटवा दिया था, जिसे उनके द्वारा पूर्व में चोरी किया गया था, इसके पश्चात अभियुक्तों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र से चोरी की गई फ्रोग्स कार का नम्बर हटाकर उसमें दिल्ली नम्बर की नम्बर प्लेट लगाकर दिनांक 13-12-2025 को पुनः ऋषिकेश क्षेत्र में नकबजनी की घटना को अजांम देने का प्रयास किया गया था, परन्तु अभियुक्त उक्त घटना में सफल नही पाये थे। आज भी अभियुक्त पुनः देहरादून में किसी अन्य घटना को अजांम देने की फिराक में वापस आये थे, परन्तु घटना से पूर्व ही पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार तीनो अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी है, जिन पर चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त किसी घटना को अजांम देने से पूर्व उक्त क्षेत्र में खडे वाहनों से नम्बर प्लेट चोरी कर उक्त नम्बर प्लेटों को अपने वाहन में लगाकर घटनाओ को अजांम देते थे।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- मंगलू पुत्र प्रफुल्ल, निवासी भलस्वा डेरी, थाना भलस्वा डेरी झुग्गी नंबर 93, विश्वनाथ पुरी दिल्ली, उम्र- 30 वर्ष
2- मनोज पुत्र राजवीर, निवासी – थर्ड फ्लोर निशांत पार्क, पिलर नंबर 800, द्वारिका मोड ककरोला नई दिल्ली, उम्र- 34 वर्ष
3- अजय पुत्र रामपाल, निवासी सी ब्लॉक/140 डीएलएफ अंकुर विहार लोनी गाजियाबाद, उम्र- 38 वर्ष
*बरामदगी विवऱण :-*
1- यू0के0-07-एफएक्स-8777 मारुति फ्रोग्स कार,
2- 01 लाख 05 हजार नकद,
3- डेढ लाख कीमत की ज्वैलरी व अन्य सामान,
4- 01देशी तमन्चा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,
5- 01 अवैध चाकू,
6-01 अवैध खूखरी,
7- 01 कटर व आला नकब
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अजय कुमार पुत्र राम पाल*
1- मु0अ0सं0- 224/2012 धारा 379/411 ipc थाना नार्थ वेस्ट दिल्ली,
2- मु0अ0सं0- 422/2012 धारा 379/411/34 ipc थाना नार्थ वेस्ट दिल्ली
3- मु0अ0सं0- 264/2012 धारा 379 ipc थाना नार्थ वेस्ट दिल्ली
4- मु0अ0सं0- 281/2012 धारा 379/411 ipc थाना नार्थ वेस्ट दिल्ली
5- मु0अ0सं0- 269/2012 धारा 379 ipc थाना नार्थ वेस्ट दिल्ली
6- मु0अ0सं0- 123/2014 धारा 379/411/ 34 ipc थाना नार्थ वेस्ट दिल्ली
7- मु0अ0सं0- 26/2014 धारा 379/411 ipc थाना नार्थ वेस्ट दिल्ली
8- मु0अ0सं0- 20/2014 धारा 379/411 ipc थाना नार्थ वेस्ट दिल्ली
9- मु0अ0सं0- 23015/2025 धारा 3(5)BNS,305(2), 317(2) BNS थाना तिलक नगर वेस्ट दिल्ली
*गिरफ्तार अभियुक्त मंगलू तथा मनोज के विरुद्ध भी दिल्ली में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।*
*पुलिस टीम :-*
1- निरी0 चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
2- उ0नि0 आशीष कुमार, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
3-उ0नि0 धनीराम पुरोहित
4-उ0नि0 मुकेश थलेडी
5-उ0नि0 बलदीप सिंह
6-हे0कानि0 मनोज कुमार
7-हे0कानि0 सुनीत कुमार
8-कानि0 बृजेश कुमार
9-कानि0 अरशद अली
10-कानि0 आबिद अली
11-कानि0 अनोज राणा
12-कानि0 शिवराज सिंह
13-कानि0 बृजेश कुमार
14-कानि0 विक्रान्त कुमार
15-कानि0 आजाद सिंह
16-कानि0 अर्जुन थाना
17-कानि0 शीशपाल (एसओजी )
18-कानि0 आशीष शर्मा (एसओजी)
19-कानि0 नवनीत (एसओजी )
20-कानि0 जितेन्द्र (एसओजी)

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री