देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशों पर त्यौहारी सीज़न के दौरान यातायात व्यवस्था के कुशल एवं सुचारु संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में यातयात पुलिस द्वारा विशेष कार्ययोजना लागू की गई,
त्योहारी सीज़न के दौरान, देहरादून यातायात पुलिस ने प्रभावी ढंग से *”EEE” (Education, Engineering, Enforcement) कॉन्सेप्ट** पर कार्य किया गया:
1- Education (शिक्षा): आम जनता, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाए गए।
2- Engineering (अभियांत्रिकी): यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण चौराहों /तिराहों पर डायवर्जन, बैरिकेडिंग और उचित साइनेज (संकेतक) की व्यवस्था की गई। पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया गया।
3- Enforcement (प्रवर्तन): यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्ती से प्रवर्तन की कार्यवाही की गई, जिसमें विशेष रूप से नो-पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान सम्मिलित थे।
इसी कड़ी में दून पुलिस द्वारा एक अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए रेलवे क्रॉसिंग, यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों में wrong lane, double lane तथा zebra crossing में यातायात नियमो का पालन ने करने वाले वाहन चालकों को फ्लेक्सी पोस्टर के माध्यम से उनकी गलती का एहसास दिलाते हुऐ यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा प्यार भरे लहजे में दिए गए मैसेज *”SIR, जय हिंद, देखिए सर आप TRAFFIC RULES BREAK कर रहे है। ये अच्छी बात नहीं है सर, PLEASE FOLLOW THE RULES”* से वाहन चालकों को अपनी गलती का एहसास हुआ तथा उनके द्वारा भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाते हुए अपने कृत्य के लिए खेद प्रकट किया गया।
यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम में यातायात पुलिस के साथ नियुक्त समस्त पुलिसकर्मियों तथा विशेष रूप से त्यौहारों के दौरान यातायात संचालन हेतु तैनात रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अत्यंत ही सराहनीय कार्य रहा। उनकी समर्पण भावना, कर्तव्यनिष्ठा और अथक परिश्रम के फलस्वरूप ही त्योहारी भीड़ के बीच भी शहर का यातायात सुगम बना रहा।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण