देहरादून
उत्तराखण्ड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला बाजार में दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों को दीपावली के पर्व पर भेंट करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
काबीना मंत्री जोशी ने बाजार में घूमकर व्यापारियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, खुशहाली और आपसी सद्भाव का प्रतीक है और हमें एकजुट होकर इस त्योहार को मनाना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थानीय स्तर पर व्यापार को सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली के पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और लोकल उत्पादों को अपनाकर मनाएं। उन्होंने बाजार में चाय पर स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर दीपावली की खुशियाँ साझा की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने मंत्री गणेश जोशी को भी प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पार्षद भूपेद्र कठैत, मोहन बहुगुणा, मण्डल महामंत्री आशीष थापा, भावना चौधरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, ओम प्रकाश बवाड़ी, रमेश प्रधान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण