देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक डम्पर चालक अपने वाहन को भीड-भाड वाले क्षेत्र में तेज गति से भगाते हुए ले जा रहा है तथा उक्त डम्पर को एक व्यक्ति द्वारा रोकने का प्रयास करने पर डम्पर चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगाने से उक्त व्यक्ति सडक पर गिरकर चोटिल होता हुआ दिखाई दे रहा है।
उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सम्बन्धित वाहन चालक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वायरल वीडियो की जांच में उक्त घटना सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास की होनी पाई गई तथा घटना में शामिल डम्पर का नंबर: एचआर-58-ई-5666 होना प्रकाश में आया, जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा सम्बन्धित वाहन चालक के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो उक्त वाहन चालक का डम्पर को लेकर हिमांचल की ओर जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त डम्पर के चालक प्रमोद पुत्र विरमानंद निवासी ग्रा0 रंईयावाला, थाना प्रतापनगर जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 25 वर्ष को पौंटा से हिरासत में लिया गया तथा सम्बन्धित वाहन को सीज किया गया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में पीडित व्यक्ति द्वारा थाना रायपुर में दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण चालक:-*
प्रमोद पुत्र विरमानंद निवासी ग्रा0 रंईयावाला, थाना प्रतापनगर, जिला यमुनानगर, हरियाणा, उम्र- 25 वर्ष

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग