देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक-30/08/2025 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा सहस्त्रधारा रोड, ओल्ड मसूरी रोड, राजपुर रोड आदि स्थानों चेकिंग अभियान चलाते हुए जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर शराब पीने व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 40 लोगों को हिरासत के लेकर थाने लाया गया, जिन्हें सख्त हिदायत देते हुए उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ₹- 10000 /- का जुर्माना वसूला गया।

More Stories
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 02-02 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 5 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख रू से अधिक मूल्य की स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद
उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री