देहरादून
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र मे शान्ति/कानून व्यवस्था को कायम रखने के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में आज दिनांक 23/07/2025 को विकासखण्ड चकराता, विकासनगर तथा त्यूणी में निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल द्वारा अपने अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा आम जन से कानून/शान्ति व्यवस्था बनाये रखते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा निष्पक्ष व निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी।
साथ ही आदर्श आचार सहिंता का उल्लघंन करने वालो तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच