विकासनगर
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जजरेट के समीप एक फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं