देहरादून
DIT कॉलेज मसूरी रोड थाना राजपुर के पास एक वाहन के रोड किनारे खंबे से टकराकर क्षतिग्रस्त होने तथा वाहन में सवार युवकों के नशे में होने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
जिसका संज्ञान लेते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा तत्काल संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा वीडियो में दिखाई जा रहे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से वाहन तथा उसमें सवार युवकों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई।
इसके उपरांत वाहन में सवार चारों युवकों को वाहन सहित थाना राजपुर लाया गया। पुलिस द्वारा युवकों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई ,व वाहन को सीज़ किया गया।
*युवकों का विवरण*
1-कुलदीप सिंह पुत्र ओमपाल सिंह हाल निवासी मोहित नगर थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 27 वर्ष (वाहन चालक)
2-ऋषभ सिंह थापा पुत्र स्वर्गीय गणेश सिंह निवासी महारानी बाग थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 24वर्ष
3-सागर सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी महारानी बाग थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 24 वर्ष
4-जीवांश अरोड़ा पुत्र जगमोहन अरोड़ा निवासी देहरा खास थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 19 वर्ष।
*विवरण वाहन*
वाहन ग्रैंड i10
UP14CD 1836

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच