ऋषिकेश
दिनांक 02-06-2025 को श्रीमती सरिता भट्ट पत्नी जगतराम भट्ट् निवासी चोपडा फार्म, श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून ने कोतवाली मे आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनका पर्स बाजार मे कही गिर गया है, जिसमे उनका एप्पल कंपनी का फोन व एक लाख रूपये नगद थे, उनके द्वारा अपना पर्स ढूढने का काफी प्रयास किया गया, पर वो उन्हें नहीं मिल पाया, उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा पुलिस कर्मियों को पीडिता की सहायता हेतु तत्काल उनके साथ भेजा गया।
पुलिस कर्मियों द्वारा महिला के बताये स्थान पर पर्स की खोजबीन करते हुए आस पास के लोगो से उक्त संबंध में जानकारी की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से पुलिस कर्मियों द्वारा मुख्य बाजार ऋषिकेश में दुकान के बाहर सडक किनारे से उक्त महिला के पर्स, जिसके अन्दर एक मोबाइल फोन एप्पल, एक लाख रू0 नगद व अन्य सामान था, को ढूंढकर सकुशल श्रीमती सरिता भट्ट के सुपुर्द किया गया।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित करवाई व पुलिसकर्मियों से मिले सहयोग के लिए उक्त महिला द्वारा पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम :-*
1- अ0उ0नि0 राजकुमार
2- का0 दिनेश महर
3- का0 अभिषेक

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर