हल्द्वानी। उत्तराखंड में हाल ही में चर्चा में आये युट्यूबर बिरजू मयाल के साथ उधम सिंह नगर के काशीपुर में घटना हो गई। यहां यूट्यूबर बिरजू मयाल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चेहरे पर भी सूजन देखी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। बिरजू मयाल रामनगर के निवासी हैं। हाल में बिरजू प्रशासन और निजी संस्थानों के खिलाफ लगातार वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर वे काशीपुर में थे, तभी हल्दुआ क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह हमला काफी चर्चाओं में है और लोग इसे लेकर चिंतित भी है कि बिरजू मयाल पर आखिर किसने जानलेवा हमला किया होगा,,,?

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त
बड़ी खबर, भुवन चंद खंडूरी का हुआ निधन, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड रह चुके है भुवन चंद खंडूरी,प्रदेश में शोक की लहर
ऑपरेशन प्रहार के तहत दहेज हत्या में वांछित इनामी अभियुक्त को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार