देहरादून
आगामी 23 मार्च को उत्तराखंड राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना की दृष्टिगत जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड व उसके आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 23 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, साथ ही कार्यक्रम में महानुभावों व काफी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई