देहरादून
आज दिनांक 16/03/2025 को कंट्रोल रूम को i10 गाडी UKO7 BE 3114 के चालक द्वारा वाहन तो तेजी व लापरवाही से चलाते हुए काठ बांग्ला पुल के पास सड़क किनारे खड़े 02 वाहनो को टक्कर मारकर भागने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के समस्त थानों को उक्त वाहन की तलाश हेतु चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। ज़िस पर पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को सूचना के 01 घंटे के भीतर काला गांव निकट किरषाली चौक पर रोककर वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है। वाहन को मौके पर सीज करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया