देहरादून
आज थाना रायपुर पर वादी राजेश ममगाई, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल संचालक द्वारा उत्तराखंड में आयोजित 38 वे राष्ट्रीय खेलों के संबंध में मिथ्या व भ्रामक सूचना प्रचारित/ प्रसारित करने तथा उससे उत्तराखंड राज्य के छवि धूमिल करने का प्रयास करने के संबंध में थाना रायपुर पर अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।

उक्त अभियोग में फेसबुक पेज उत्तराखंड वाले के संचालक प्रवीण असवाल द्वारा उक्त फेसबुक पोस्ट को डिलीट करते हुए उक्त पोस्ट को भूलवश तथा दिगभ्रमित होकर अपने पेज पर पोस्ट करने तथा अपने इस कृत्य पर शर्मिंदा होकर लिखित रूप में तथा फेसबुक पोस्ट के माध्यम से क्षमायाचना की गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन