देहरादून
हरिद्वार में पूर्व बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने खुलेआम खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुँच दिनदहाड़े फायरिंग की। घटना के बाद हरिद्वार पुलिस भी एक्शन मोड़ में नजर आयी और देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र से कुंवर प्रणव चैंपियन को हिरासत में लिया गया। आज दोपहर BJP के पूर्व विधायक चैंपियन ने खानपुर विधायक के कार्यालय पर फायरिंग की थी। अपनी हरकतों को लेकर चैंपियन हमेशा विवादों में रहे है। अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सीएम से बात की है।
*उमेश कुमार भी कोतवाली पहुंचे*
कुंवर प्रणव द्वारा विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कारवाई करते हुए पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी की है। विधायक साथ ही उमेश कुमार को भी हिरासत में ले लिया है। एसएसएपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने कहा है कि दोनों के असलहों के लाइसेंस निरस्त होंगे साथ ही उन्हें दी गई सुरक्षा पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में जिले की कानून व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी।
खानपुर विधायक और पूर्व विधायक के बीच हुई सोशल मीडिया पर शुरू हुई जंग आज गोलीबारी तक जा पहुंची। मामला इतना बढ़ गया कि पूरे प्रदेश में इसकी गूंज है। शहर से लेकर सोशल मीडिया तक यही मामला लोगों की जुबान पर है। वहीं मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देहरादून पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह को हरिद्वार पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं देर शाम खानपुर विधायक उमेश कुमार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में एसएसएपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने कहा है कि दोनों के असलहों के लाइसेंस निरस्त होंगे साथ ही उन्हें दी गई सुरक्षा पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में जिले की कानून व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी।

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर