देहरादून
आगामी क्रिसमस त्यौहार, विंटर कार्निवाल तथा नव वर्ष के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीननस्थों को शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालो तथा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है। जिसके अनुपालन में विगत 01 सप्ताह में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए यातायात के नियमो का उल्लंघन व बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट,ओवर स्पीट, रैश ड्राइविंग ड्रंकन ड्राइविंग करने वालोें के विरूद्ध व्यापक चैकिंग अभियान चलाते हुए चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही नाबालिक व युवाओं द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर उनके परिजनों को फोन के द्वारा सूचित कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
दून पुलिस द्वारा अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
(1) 185 एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत: 172 वाहन सीज
(2) एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत: 227 वाहन सीज
(3) एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत मां0 न्यायालय के कुल 820 चालान माननीय न्यायालय
(4) 81 पुलिस एक्ट-130 चालान पर 65000 रुपये संयोजन शुल्क
(5) फोन द्वारा परिजनों को सूचित कर चालान की कार्यवाही-178
(6) ओवरलोडिंग-100 चालान
(7) ड्रोन द्वारा किये गये चालानो की संख्या: 134
(8) क्रेन द्वारा टो किये गये वाहनों की सख्ंया: 204
(9) लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु की गयी कार्यवाही: 256
(10) नो पार्किंग में खडे वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही: 167
ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत माह अक्टूबर 2024 से अब तक 1115 व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनके 1115 वाहनों को सीज़ किया गया।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच