देहरादून
आगामी क्रिसमस त्यौहार, विंटर कार्निवाल तथा नव वर्ष के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालो तथा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है। जिसके अनुपालन में दिनांक: 21-12-24 की रात्रि दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए यातायात के नियमो का उल्लंघन व बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट,ओवर स्पीट, रेस ड्राइविंग ड्रंकन ड्राइविंग करने वालोें के विरूद्ध व्यापक चैकिंग अभियान चलाते हुए चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही नाबालिक व युवाओं द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर उनके परिजनों को फोन के द्वारा सूचित कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
*दून पुलिस द्वारा अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:*
*(1) 185 एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत:* 25 वाहन सीज
*(2) एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत*: 41 वाहन सीज
*(3) एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गतमां0 न्यायालय के कुल* 15 चालान माननीय न्यायालय
*(4) 81पुलिस एक्ट के अन्तर्गत:* 55 चालान पर 17000 रुपये संयोजन शुल्क
*(5) फोन द्वारा परिजनों को सूचित कर की चालान की कार्यवाही :29*
*(6) ओवरलोडिंग में*- 04 चालान

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री धामी ने की सहभागिता, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश: बार-बार चुनाव विकास में बाधक
सीएम धामी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया
रक्षा बंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, 20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री