देहरादून
*AHTU/ऑपरेशन स्माइल-*
पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु दिनांक 15.10.2024 से दो माह का ऑपरेशन स्माईल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद की ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदओं की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद की ऑपरेशन स्माईल टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि एक बालक अनंत सजवान पुत्र परम सिंह सजवान निवासी गोठार गांव, देहरादून जो बिना बताये घर से कहीं चला गया है। जिस सम्बन्ध में दिनांक 25.11.2024 को थाना चकराता पर मु0अ0सं0-18/2024, धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।
उक्त गुमशुदगी की सूचना पर जनपद की ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीमावर्ती राज्यों/जनपदों में खोजबीन की गयी एंव बालक के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते जानकारियां एकत्रित की गयी, जिससे बालक की खोजबीन के दौरान ठोस सार्थक प्रयासों एंव सर्विलान्स की मदद से गुमशुदा बालक अनंत के आंध्र प्रदेश में होने की सूचना प्राप्त हुयी जिस पर ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा बालक को दिनांक 26.11.2024 को पंजाबी ढाबा, पंच लिंगाला, थाना करनूल तालुका, आंध्र प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया तथा बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुये दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*ऑपरेशन स्माइल टीमः-*
(1) अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह
(2) महिला हेड कांस्टेबल 386 मलकीत कौर
(3 हेड कांस्टेबल 12 सुनील खुराना
(4) कांस्टेबल 1226 मुकेश कुमार

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री